
रायपुर :- बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने एक महिला के साथ किया दुष्कर्म एक सप्ताह से फरार था आरोपी खबर चलने के बाद महज 2 से 3 घंटे के बाद आरोपी को भेजा गया जेल।
आपको बता दे कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गिधौरी थाना अंतर्गत गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी पिछले एक हफ्ते से फरार था। खबर प्रकाशन के बाद महज दो-तीन घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बताया गया है कि गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र की एक महिला जो मंदिर परिसर पानी टंकी के पीछे शौच के लिए गई हुई थी, जिसे गांव के ही युवक ने पीड़िता को अकेली पाकर जबरदस्ती बलपूर्वक दुष्कर्म किया और घटना के बाद से फरार था। पुलिस के अनुसार 30 जून को पीड़िता ने चौकी गिरौदपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जून को शाम लगभग 4 बजे शौच के लिए मंदिर परिसर पानी टंकी के पीछे गयी थी। इसी दरम्यान मौके की फिराक में रहे युवक नोबल पाल सिंह डहरिया पिता बेदराम डहरिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी द्वारा अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पीड़िता की धमकी भी दी कि घटना की जानकारी देने पर जान से मार दूंगा। पीड़िता ने घटना जानकारी पति को दी। इसके बाद 30 जून को पुलिस चौको गिरीदपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी घटना के बाद फरार आरोपी को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर बिलाईगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया में हो रहा है फोटो वायरल
कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष है आरोपी
आपको बता दे कि आरोपी नोबल सिंह पाल डहरिया कांग्रेस नेता है जो कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सोनाखान ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।