छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित हुए कांग्रेस अधिवेशन को लेकर एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पूर्व तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में शामिल हुए थे, जहां से वे दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए पहल की जानकारी दी. खड़गे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






