
कांकेर। कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है और इसी के साथ जिले में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील हो गई है। अतः जिले के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे।(Cg latest hindi news)
Read More : बर्थडे Celebration के दौरान दोस्तों में हुई कहा-सुनी, युवक को लगाए कई चाटें…Video Viral
नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण
विधानसभा भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 22 नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जिनका प्रशिक्षण 07 नवम्बर को जिला पंचायत के सभा कक्ष में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित की गई है, जिसमें सभी संबंधितों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। (Cg latest hindi news)
ख़बरें और भी…
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






