
ठंड के मौसम में फटी एड़ियों की समस्या भी बहुत आम है। लेकिन मौसम ही नहीं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, सोरायसिस, थायरॉइड और आर्थराइटिस जैसी बीमारियां भी एड़ी के फटने के लिए जिम्मेदार होती हैं। जो लोग ध्यान नहीं देते वे बहुत गंभीर रूप लेते हैं। इनमें तेज दर्द के साथ-साथ खून भी निकलने लगता है। तो इसे दूर करने का उपाय हमारे किचन में ही मौजूद है। जी हां, किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। (Glycerin and Rose Water)
RAED ALSO-BREAKING: इस महिला पुलिस ऑफिसर के घर में मिली गांजे की खेती, घर में पड़ा छापा…हुई बर्खास्त
- नारियल का तेल
फटी एड़ियों की नारियल तेल से मालिश करें। इसके बाद मोजे पहन लें। रात भर पैरों पर तेल लगाकर रखें। सुबह धो लें। यह सबसे आसान और कारगर इलाज है।
- नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल
बाल्टी को गुनगुने पानी से आधा भर लें। अब इसमें नींबू का रस, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें पैरों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर एड़ियों को फुट स्क्रबर से स्क्रब करें। इसके बाद भी एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पैरों पर लगाकर मोजे पहन लें। इसे रात भर पैरों पर लगा रहने दें। सुबह धो लें। लगातार इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम होने लगेंगी।
READ ALSO-महिला पुलिस अफसर गलत काम में लिप्त थी , घर में पड़ा छापा… हुई बर्खास्त
- शहद
एक बाल्टी पानी में एक कप शहद मिलाएं। इसमें अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। फिर एड़ियों को स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना तब तक करें जब तक फर्क नजर न आ जाए।
- एलोवेरा
बाल्टी को गुनगुने पानी से भरें। टखनों को 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर साफ करके सुखा लें। अब उन पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद मोजे पहन लें और एलोवेरा जेल को एड़ियों पर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे सामान्य पानी से धो लें। (Glycerin and Rose Water)
- बलौदाबाजार में गांजा-शराब बिकने वाले अड्डे पर प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त…
- सुकमा में 45 लाख का गांजा बरामद, पुल के नीचे छिपाकर रखी गई थी खेप…
- रायपुर में जुपीटर से अवैध शराब परिवहन, दो युवक गिरफ्तार: 32 लीटर से ज्यादा मदिरा जब्त…
- सरकारी स्कूल में तांत्रिक क्रिया: प्रिंसिपल ऑफिस के सामने कोयल की बलि, दहशत में बच्चे…
- रायपुर लाखेनगर गणेशोत्सव विवाद: भगवान गणेश की प्रतिमा पर आपत्ति, अश्लील डांस के आरोप में समिति संचालक पर FIR दर्ज…