छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की अस्मिता पर लगातार हो रहे अपमानजनक बयानों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सर्व छत्तीसगढ़िया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में Instagram ID “deepak_lalwani23” से जुड़े एक युवक द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वहीं, एक अन्य वीडियो में Instagram ID “chandani_vologssss” से संबंधित एक युवती द्वारा छत्तीसगढ़िया लोगों को ‘छक्का’ कहकर अपमानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, जिम्मी अग्रवाल नामक व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर अमित बघेल की माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया है। साथ ही, रायगढ़ के एक व्यक्ति ने संत गुरु घासीदास जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाया है। इन सभी घटनाओं ने प्रदेश की जनता की भावनाओं को गहराई से आहत किया है।

इन घटनाओं के विरोध में दिनांक 05 नवम्बर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सेनानियों एवं पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना रायपुर पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने, तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई। साथ ही, संगठनों ने यह भी मांग रखी कि दोषियों का सिर मुंडवाकर सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति प्रदेश की अस्मिता का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।






