क्राइमबड़ी खबर

Tribal girl was found hanging from a tree: हैवानियत से बेखौफ़ सारी हदे पार, आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला,

tribal girl was found hanging from a tree,झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामले में परिजन ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक इलाके में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया।

Read more:रमन सिंह ने कहा “छत्तीसगढ़ वासी सावधान हो जाओ” कांग्रेस ने लिखा “सुधर जाओ रमन सिंह झूठ मत फैलाओ” सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग..

tribal girl was found hanging from a tree,पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मजदूरी करता है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।

Read more:The police team is scrutinizing:अपराधियों को अब शासन प्रशासन का भी खौफ नहीं,

tribal girl was found hanging from a tree,सोरेन ने ट्वीट किया,‘‘दुमका की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने दुमका पुलिस को (पीड़िता के परिवार के लिए) न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार के बाद लड़की को पेड़ से लटका दिया।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button