CG BIG BREAKING: कवर्धा में स्थित राइस मिल में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना…

छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिलों आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कवर्धा के राइस मिल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। जिसमें अंदर रखी करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धान जलकर राख गई। इधर दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। जिसमें बताया जा रहा है कि 80 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
कवर्धा में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है। रमतला गांव में सिद्धार्थ राइस मिल के नाम से इस राइस मिल का संचालन हो रहा था। रोज की तरह कर्मचारी रविवार रात को काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि चौकीदार मिल के सामने वाले अपने कमरे में सो रहा था। कुछ कर्मचारी भी सामने स्थित कमरे में सो रहे थे। उधर, आग लग गई। मगर इन्हें कुछ देर तक जानकारी ही नहीं मिली। ऐसे में जब आग की लपटे तेज हुई, तब जाकर चौकीदार की नींद खुली।
3 घंटे बाद आग पर पाया काबू
इसके बाद उसने कर्मचारियों को उठाया। फिर राइस मिल मालिक सिद्धार्थ जैन को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस को भी खबर दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
घटना के वक्त कुछ कर्मचारी और चौकीदार सामने के कमरों में सो रहे थे। अंदर कोई नहीं था
वहीं आग को जब तक काबू किया जाता। अंदर रखी पूरी धान जलकर राख हो गई। राइस मिल भी पूरी तरस से जल गया है। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी अभी यह बताना संभव नहीं है। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।