CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए पहला कदम उठाए जाने के बाद हुई है। खड़गे ने एम. के. स्टालिन, नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे सहित विभिन्न समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया है।
खड़गे ने आम एजेंडा को औपचारिक रूप देने के लिए अगले महीने दिल्ली में विपक्ष की बैठक के लिए इन नेताओं को आमंत्रित किया है। सूत्रों ने कहा कि नेताओं ने विपक्षी एकता और भाजपा को चुनौती देने की भविष्य की रणनीति पर बातचीत की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह इंतजार कर रहे हैं कि कांग्रेस विपक्ष को साथ लाने की पहल करे।
खबरे और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






