
अमृतसर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी अमृतसर निजी दौरे पर आए। उन्होंने यहां गोल्डन टेम्पल में माथा टेका। राहुल गांधी सोमवार सुबह दस बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच कर श्री हरिमंदिर साहिब गए थे। उन्होंने यहां माथा टेकर बर्तनों, लंगर और जोड़ों में सेवा दी। राहुल के आने पर पुलिस कड़ी सुरक्षा कर रखी है।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। उनके इस दौरे में कोई भी कांग्रेस का नेता उनके आसपास नहीं दिखेगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी पप्पू ने राहुल गांधी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए प्रताप सिंह बाजवा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखी रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सांसद गुरजीत सिंह औजला, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, देहाती प्रधान हरप्रताप अजनाला, विकास सोनी का नाम डिप्टी कमिश्नर को दिया था। हाईकमान ने प्रोग्राम को रद्द करने का आदेश दे दिया है।
अमृतसर में बिताएंगे रात
अब राहुल गांधी इस निजी यात्रा अपने कुछ खास साथियों के साथ ही पहुंचे हैं। वह पूरा अमृतसर में ही बिताएंगे और इसके बाद वह रात में हाल बाजार के होटल रमाडा में रुकेंगे। उनको पहले सारागढ़ा सराय में रुकना था, लेकिन सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के चलते उसे रद्द कर दिया। उसके बाद पास के ही होटल रमाडा में रुकने की व्यवस्था की।
राहुल ने श्री हरिमंदिर साहिब में की सेवा
राहुल गांधी ने श्री हरिमंदिर साहिब में सेवा करने की इच्छा जताई। उन्होंने हरिमंदिर के लंगर हाल में बर्तन की सेवा व जोड़ों की सेवा की। उनके दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं।
स्वागत के बोर्ड से पटा शहर
राहुल गांधी का यह निजी दौरा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उनके इस दौरे से खासे उत्साहित हैं। उन्हें जैसे ही पता चला कि राहुल गांधी अमृतसर आने वाले हैं, तो जिला कांग्रेस कमेटी ने कई नेताओं की ओर से राहुल गांधी के स्वागत के बोर्ड में लगाए हैं।
अचानक पहुंच गए थे अमृतसर
राहुल गांधी इससे पहले अमृतसर भारत जोड़ो यात्रा के लिए आए थे। खास बात यह है भारत जोड़ों यात्रा के रूट में अमृतसर नहीं था। यात्रा पंजाब में पहुंची थी, तो वह अचानक अमृतसर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका था।