उत्तराखंड के इस शहर में एक ऐसा मामला है कि पुलिस भी हैरान रह गई। पंजाब, चंड़ीगढ़ सहित अन्य राज्यों से लड़कियों को उत्तराखंड के इस शहर में लाया गया। रिजॉर्ट में डांस के नाम पर लाईं गईं 15 लड़कियों को जबरन कॉल गर्ल बनाने का भी आरोप है।पुलिस ने 15 लड़कियों को छुड़वाया है। रिजॉर्ट में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि पूरे गैंग का मास्ट माइंड और रिजॉर्ट संचालक फरार हो गए।
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने होर्रावाला स्थित एक रिजॉर्ट में छापेमारी कर देह व्यापार का धंधा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर 15 पीडित युवतियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर आरोपियों से पुलिस ने 573 ग्राम चरस बरामद की। मौके से मास्टर माइंड व रिजॉर्ट संचालक फरार होने में कामयाब रहा।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार व एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी रिजॉर्ट संचालक और रिजॉर्ट में डांस के नाम पर महिलाओं को लाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।
एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर गठित सहसपुर पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर थाना क्षेत्र के होर्रावाला तिलवार्डी मार्ग पर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की। देर रात छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने रिजॉर्ट के एक कमरे से हेमंत पुत्र सज्जन सिंह निवासी आजाद नगर हिसार हरियाणा को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
रिजार्ट के अन्य कमरों की तलाशी लेने पर अलग-अलग कमरो से 15 युवतियां आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ बरामद की। पूछताछ में युवतियों ने पुलिस को बताया कि संजय नाम का व्यक्ति उनके ग्रुप को यहां डांस करने के लिए लेकर आता है। तथा यहां दबाव बनाकर उनसे गलत काम भी कराता है।
खबरे और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






