
BJP leader video viral मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का वह वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो पुष्टि RJ NEWS चैनल नहीं करता, पार्टी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली की देशमुख की शिकायत पर महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
जरुरी खबर :- छत्तीसगढ़-अब आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें अंतिम तारीख
BJP leader video viral प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है। वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिख रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
जरुरी खबर :- सरकारी नौकरी- 12वीं पास युवाओं के लिए Golden opportunity, इतने पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवदेन
वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था, लेकिन उन्होंने उसे धोखा दिया। इस बीच, मुंबई पुलिस ने दो दिन पहले देशमुख की शिकायत पर, वीडियो में दिख रही महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि देशमुख ने कहा था कि मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने उन्हें ‘फंसाया’ था