Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी ठंड की चेतावनी

भोपाल। Weather Update news today- मध्यप्रदेश में बीते सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते शहर से लेकर गांव में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही बादलों के साफ रहने से अगले हफ्ते तक शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की तरफ से मिल रही जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कई जिलों में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। (MP Weather Update)
Weather Update news today- बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में मौसम में आया ये बदलाव उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण है। IMD ने बताया कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव ने प्रदेश का मौसम बदला है। इसके साथ ही बताया गया कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। बात करें इंदौर शहर की तो यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ।
Read More : 19 साल की मॉडल के साथ कार में किया बलात्कार,..जाने पूरा मामला