कपड़ा धोने से मना करने पर गले में कैंची मारकर हत्या आरोपी गिरफ्तार…

खरोरा: नगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला वार्ड क्रमांक 20 शांति नगर में हत्या का एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गले में कैंची मारकर हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है इसकी पहली पत्नी की 2019 में लीवर की बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसकी पहली पत्नी से दो लड़की थी।
जिसके बाद 2020 मृतक तीजन बाई देवांगन उम्र 34 को यह पत्नी बना कर रखा था जिससे एक लड़का हैं जिससे आये दिन घरेलू लड़ाई झगड़ा लगातार चल रहा था। वारदात वाले सुबह मृतका का पति अपनी पत्नी गंदे कपड़े धोने के लिए बोला। पत्नी यह सुनते ही आवेश में आ गई और पलट का अपने पति को मैं यहां कपड़ा धोने आई हूं करके लड़ाई झगड़ा करने लगी पति आवेश आकर सामने पड़े कैंची से पत्नी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया मौके पर पत्नी की घायल हो कर गिर गई थी। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां मृत