छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील के टिमरलगा गांव में गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। ग्राम टिमरलगा में कार अनियंत्रित होकर बंद पड़ी खदान, जिसमें लगभग 20 से 25 फीट पानी भरा था, गिरने से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और इस घटना में परिवार की घायल बेटी को अच्छी से अच्छी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत इस घटना में मृत प्रति सदस्य चार-चार लाख रूपए की मुआवजा राशि मृतकों के परिजनों को दी जाएगी। (profundamente entristecido)
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






