
केशकाल : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर पहुँचने से पहले केशकाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां NH30 को लोगों ने जाम कर दिया है।
Read More: CG: खतरनाक कोबरा फन फैलाए महिला के शरीर पर, चार घंटे तक हाथ में लिपटे बैठा रहा नाग…दहशत में लोग
कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने जाम किया NH30
दरअसल, कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने NH30 जाम किया है। कंगला मांझी के सदस्य बैनर पोस्टर फाड़ने के बाद आक्रोशित हो गए हैं और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने पोस्टर फाड़ने वालो को गिरफ्तार करने की मांग कर कर रहे हैं। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों के नेशनल हाइवे को जाम करने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। केशकाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी…
- रायपुर VIP रोड पर वन-वे नियम लागू, सिर्फ एयरपोर्ट जाने वालों को मिलेगी एंट्री, उल्लंघन पर ₹2,500 जुर्माना…
- कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड पर मांगी अनुमति…
- राजधानी के VIP रोड स्थित Zouk क्लब में हंगामा, युवक पर जानलेवा हमला…
- नवरात्र 2025: माँ बम्लेश्वरी धाम में सजा दरबार, डोंगरगढ़ में उमड़े भक्तों की भीड़
- CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला, वन विभाग ने दी सहायता राशि…