Breaking: आलिया भट्ट बनीं मां, रणबीर कपूर के घर में हुआ नन्ही परी का जन्म….

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली के घर बिटिया का आवगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें रणबीर कपूर रविवार तड़के ही वाइफ आलिया को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्तपाल पहुंचे थे। (Celebration in Kapoor family)
read also-प्रेमिका की शादी से नाखुश युवक ने ,पहले फेसबुक पर आया लाइव, फिर ग्राइंडर मशीन से काटा गला…
रविवार सुबह 7.30 रणबीर कपूर वाइफ आलिया भट्ट को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। ये वही हॉस्पिटल है जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अंतिम सांसें ली थी। आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।
कपूर खानदान में जश्न
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज होते तो इस दिन की खुशी शायद कुछ ओर होती। खैर अब वह परिवार और अपने फैंस के बीच नहीं है। पर आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। नीतू कपूर पोती को लेकर काफी खुश हैं तो भट्ट फैमिली में भी पहले बेबी का जन्म हुआ है। इस समय दोनों ही फैमिली जश्न से झूम रही है।
क्या सी-सेक्शन हुई है डिलीवरी?
आलिया भट्ट की डिलीवरी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि मां आलिया और बेबी गर्ल दोनों स्वस्थ है।
read also-युवाओं के लिए खुशखबरी ! पुलिस विभाग में निकली बम्फर भर्ती, इस तरह करें आवेदन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी
आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। इस रिलेशनशिप को कपल ने अप्रैल 2022 में शादी में तब्दील किया। दोनों ने ही बेहद सिंपल अंदाज में शादी की जहां कुछ दोस्त और परिवारवाले पहुंचे थे। (Celebration in Kapoor family)
- रायपुर में क्रेटा कार से 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, 9 तस्कर नेटवर्क का पर्दाफाश, 8 पेडलर्स गिरफ्तार…
- रायपुर में शेयर व क्रिप्टो ट्रेडिंग व जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…
- ट्रिपल मर्डर समेत घटनाओं पर पीसीसी चीफ का हमला, कहा– छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है…
- देवर की अश्लील हरकतों से परेशान भाभी, छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़ में फिर दिखा रफ़्तार का कहर: कवर्धा में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत…