देश
मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जला कर सो रहा था परिवार, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली: मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






