
atrocities on cows रायपुर शहर में एक युवक गाय के पैर बांधकर उसके साथ क्रूरता कर रहा था, कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने जब पूछताछ की तो बदमाश ने अपना नाम शहरे आलम बताया, इसके बाद लोगों ने इसे खमतराई पुलिस को सौंप दिया। पशु क्रूरता मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
read also-अब 15 अगस्त को नहीं मिलेगी छुट्टी, हर घर में फहरेगा तिरंगा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
atrocities on cows बताया गया कि जब भीड़ ने पकड़ा तो आरोपी ने अपनी गलती कबूली। उनसे बताया कि वह बहक गया था। आलम रावाभाटा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। ड्राइवरी का काम करने वाला आलम उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। खमतराई इलाके के सतनाम चौक इलाके की बस्ती में यह कांड हुआ था। रात करीबन 3:00 बजे के आसपास मोहल्ले के रहने वाले एक शख्स ने आलम को गाय के साथ क्रूरता करते देखा था। आसपास के लोगों ने इसे फौरन पकड़ लिया। लोगों से बचने के लिए आलम भागने लगा। मगर कुछ दूर पर जा गिरा था और लोगों ने उसे पकड़ लिया।
read also- CG के DGP को हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस , 60 दिनों में केस का निराकरण करने का दिया था आदेश
atrocities on cows गौ सेवक ओमेश बिसेन ने बताया कि ऐसे मामलों में प्रशासन सख्ती नहीं बरत रहा है। कई घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दो महीनों में रायपुर के हाईवे से ही ऐसे कई ट्रक पकड़े गए हैं। जिनमें मवेशियों की तस्करी भी हो रही थी। मगर इसके पीछे शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती
read also-आख़िर ऐसा भी क्या हुआ कि बीवी के शव को कड़ाही में उबालने लगा पति, घटना जानकर दंग रह जाएंगे आप…