छत्तीसगढ़
CG BREAKING: होली पर्व पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें…
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव झा ने होली पर्व के अवसर पर 8 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 8 मार्च को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, एफएल-3, एफएल-3 क एवं मद्यभाण्डागार तथा भांग घोटा की फुटकर दुकान को पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर झा ने जिले के समस्त मदिरा दुकाने एवं मद्यभाण्डागार को बंदी दिवस के पूर्व निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
खबरें और भी…
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






