Swami Atmanand Vacancy 2023: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स…

कोरबा में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पसान, कोरबी व बालको में शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वाॅक इन इंटरव्यू 22 से 25 फरवरी तक हायर सेकेंडरी स्कूल विद्युत गृह क्रमांक 1 कोरबा पूर्व में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कार्य सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी।
Read More : खुशखबरी! होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी में होगी 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी!
Swami Atmanand Vacancy 2023:इन पदों में हेडमास्टर, शिक्षक, सहायक शिक्षक व सहायक ग्रेड-3 के पद शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-3 पद के लिए इंटरव्यू 22 फरवरी को, शिक्षक विज्ञान, संस्कृत व शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान के लिए 23 फरवरी, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और प्रधानपाठक प्राइमरी स्कूल के लिए 24 फरवरी को तथा सहायक शिक्षक के लिए 25 फरवरी को वाॅक इन इंटरव्यूह का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी…
- CG NEWS: पैसों की वसूली और लापरवाही के आरोप में पाण्डुका TI निलंबित…
- स्कूल में बेहोश हुई छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में हुआ खुलासा…
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 25 SI को मिली TI पद पर पदोन्नति, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश…
- आबकारी विभाग की बदनामी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मंत्री लखनलाल देवांगन…
- सूरजपुर में 35 हाथियों का दल गांव में घुसा, फसलों को नुकसान – दहशत में ग्रामीण…