जयमाला के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हुए दूल्हा-दुल्हन, मेहमानों के सामने ही टूट पड़े एक दूसरे पर, किस करते देख…

नई दिल्ली: शादी को बेहद पवित्र माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। शादी के दौरान कुछ अनहोनी न हो इसलिए मुहूर्त और गुण देखकर ही विवाह की तारीख निकाली जाती है। लेकिन आधुनिक दौर में लोग नियमों को अनदेखा करने लगे हैं और आधुनिकता को अपनाने लगे हैं। आधुनिक दौर के शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शादी के मंडप पर ही दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। (Bride Groom kiss on Mandap)
READ ALSO-दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर दरिंदों ने मिटाई हवस, फिर किया ऐसा हाल जिसे जानकार आप हैरान रह जायगे
इस वीडियो में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो मंडप का है, जहां दूल्हा- दुल्हन रस्में पूरे करने के लिए पंडित जी के सामने बैठा है। आस पास मेहमान भी नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे को प्यार से देखते हैं औऱ दुल्हन सबके सामने दूल्हे को किस कर बैठती है। यूजर @witty Wedding ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन के एक-दूसरे को देखने के साथ शुरू होता है। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को किस करना चाहेगा, लेकिन वह अपने परिवार और पंडित के सामने ऐसा करने से कतराता है। फिर अचानक दुल्हन ने आगे झुक कर उसे किस कर लिया। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “Awww। दूल्हा –दुल्हन के यह बेहद प्यारा वीडियो है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।” (Bride Groom kiss on Mandap)
READ ALSO-छत्तीसगढ़ के IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
इस वीडियो पर यूजर्स के अलग अलग तरह के रिएक्शन आए हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा बताया है तो वहीं कई यूजर्स ने इसे भारतीय रीति-रिवाजों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा, मंडप में ऐसा करना उचित नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा और मनमोहक है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दुख की बात है कि हम अपनी परंपरा को भूल रहे हैं और केवल पश्चिमी संस्कृति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं…’ यह बहुत दुख की बात है कि आज की युवा पीढ़ी हमारी परंपराओं से वाकिफ नहीं है।
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…



