CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब तक इतने लाख क्विंटल की धान खरीदी…

अम्बिकापुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में अब तक जिले में 2 लाख 43 हजार क्विंटल धान खरीदी हुई है। सर्वाधिक सीतापुर समिति में 12 हजार क्विंटल खरीदी हुई है। सीधे उपार्जन केंद्रों से मिलर्स धान का उठाव भी कर रहे है। मिलर्स द्वारा अब तक 82 हजार 192 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। )
1 नवम्बर से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी में अब तेजी रही है। जिले के सभी 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है।समर्थन मूल्य में धान बेचने इस वर्ष जिले में करीब 51 हजार किसान पंजीकृत है जिनमे से 43 हजार 446 लघु व सीमांत किसान है।
READ ALSO-CG NEWS: संशोधित आरक्षण विधेयक आदिवासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा…
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर ने धान बेचने में लघु व सीमांत किसानों।को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन काटने के निर्देश समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारियों को दिए हैं। (bought the most quintals)
- CG NEWS: 200 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, GST विभाग में बड़ा बदलाव…
- CG NEWS: महीने के इस तारीख तक नहीं कराया ई-केवायसी तो हो जाएंगे, 30 लाख राशन कार्ड ब्लॉक…
- CG NEWS: 15 थाना प्रभारी का हुआ तबादला, पढ़े पूरी खबर…
- RAIPUR: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में गार्ड ने किया ऐसा काम CCTV में हुआ कैद, देखे वीडियो…
- RAIPUR: तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में प्रस्तावित श्री नाकोड़ा इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड का घोर विरोध ग्रामीण एकजुट…