
केशकाल : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर पहुँचने से पहले केशकाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां NH30 को लोगों ने जाम कर दिया है।
Read More: CG: खतरनाक कोबरा फन फैलाए महिला के शरीर पर, चार घंटे तक हाथ में लिपटे बैठा रहा नाग…दहशत में लोग
कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने जाम किया NH30
दरअसल, कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने NH30 जाम किया है। कंगला मांझी के सदस्य बैनर पोस्टर फाड़ने के बाद आक्रोशित हो गए हैं और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने पोस्टर फाड़ने वालो को गिरफ्तार करने की मांग कर कर रहे हैं। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों के नेशनल हाइवे को जाम करने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। केशकाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी…
- दिवाली गिफ्ट: NHM कर्मचारियों के लिए 5% वेतन वृद्धि का ऐलान, 14 हजार से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा फायदा…
- बीड़ी मांगने पर बढ़ा विवाद: सोनू पाल की हत्या कर शव नाले में फेंका, अभनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…
- क्लासरूम में घुसा विशालकाय अजगर: आत्मानंद स्कूल में फुंकार से मचा हड़कंप, सर्प विशेषज्ञों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…
- करवा चौथ पर दर्दनाक वारदात: पति का इंतजार करती रही पत्नी, सुबह सड़क पर मिला अनिल यादव का शव…
- बलरामपुर में दर्दनाक घटना: आत्मानंद स्कूल की छात्रा की पीलिया से मौत, गंदे पानी को बताया जा रहा वजह…