BREAKING NEWS : सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में
नई दिल्ली: MP Saroj Pandey छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे सुगबुगाहट इस बात की है कि विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार छत्तीगसढ़ को बड़ी सौगात दे सकती है। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के किसी सांसद को जगह मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के कुछ नाम भी सामने आए हैं।
MP Saroj Pandey : कयासों की बात करें तो रायपुर संसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव शामिल को मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी इस सूची में है।
जरुरी खबर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्यमंत्री का दावेदार होगा BJP में ये बढ़ा चेहरा ,पढ़िए पूरी खबर
MP Saroj Pandey : इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। बीजेपी के सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश के हालात पर मंत्रणा करेंगे।
MP Saroj Pandey : बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में मोदी कैबिनेट में किसे जगह दी जाए इस पर रायशुमारी होगी। प्रदेश के सांसद इस बात पर जोर देंगे कि प्रदेश से भी किसी चेहरे को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाए, ताकी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इसी वजह से तमाम नेता दिल्ली पहुंचे हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। सत्ता में वापसी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की रणनीति पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। भाजपा ने पिछले साल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को बदला था। पार्टी गुजरात फार्मूले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






