
आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। लेनिक वह हकीकत से जुडी होती है। एक घटना और सामने आई है जो आपकों सोचने पर मजबूर कर सकती है। 7 साल का लुइज मिगुएल रेडी हो रहा था। उसे अपने परिवार के साथ बाहर जाना था। कपड़े बदलने के बाद उसने जूते में पैर डाला। और फिर जो हुआ वो सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। इस बच्चे को एक डंक लगा और फिर उसे सात हार्ट अटैक आए। (Brazil Latest News)
READ ALSO-चाय पीने से जा सकती है आपकी जान, जाने ये जरुरी बात
द मिरर के मुताबिक घटना ब्राजील साओ पाउलो राज्य के एंहेम्बी की है। 23 अक्टूबर को लुइज मिगुएल फर्टाडो बारबोसा अपने परिवार के साथ कैंपिंग पर जाने वाला था। उसने अपने जूते में पैर डाले ही थे कि अचानक वो तड़पने लगा। ये देखकर उसकी 44 साल की मां एंजेलिता घबरा गईं और उसने आसपास देखा कि कहीं कोई सांप या बिच्छू तो नहीं। आसपास तो कुछ नहीं नजर आया लेकिन जूते को चैक करने पर सारा मामला समझ आ गया। जूते में दुनिया के सबसे जहरीले बिच्छुओं में से एक ब्राजीलियन येलो स्कॉर्पियन छिपा बैठा था। उसी ने बच्चे को डंक मारा था और अब लुइज का पैर लाल पड़ने लगा था। इस बिच्छू को Tityus Serrulatus भी कहते हैं और इसका काटना प्राणघातक हो सकता है।
एंजेलिता और उनके पति एराल्डो बारबोसा लुइज़ को अस्पताल लेकर गए। यहां उसका इलाज शुरु हुआ और कुछ समय बाद सुधार भी नजर आया। लेकिन फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी और बाद में लुइज को 7 हार्ट अटैक आए। 25 अक्टूबर को इस बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। ये बिच्छू काफी खतरनाक होता है और पहले भी उसके काटने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (Brazil Latest News)
- रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?
- CG Police: सावन में प्रमोशन का तोहफा: छत्तीसगढ़ के 68 ASI बने SI, DGP अरुणदेव गौतम ने जारी किया आदेश…
- यात्रीगण कृपया ध्यान देवें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 से ज्यादा ट्रेनें रद्द…
- CG Weather Update: मौसम विभाग ने किया, अगले चार दिनों तक, 9 जिलो में बारिश अलर्ट जारी…
- CG CRIME: पोते ने दादा को सुलाया मौत की नींद, सच्चाई जान कर उड़ जायेंगे आपके होश, पढ़े पूरी खबर…