फर्जी चैनल चलाने वाले 2 व्यक्ति दुष्कर्म के आरोप में जेल पहुंचे

चैनल की आड़ में फर्जी तरीके से स्टूडियो चला रहे आरोपी संचालक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके स्टूडियो में काम करने वाली महिला ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह लद्वावाला स्थित एक स्टूडियो में काम करती थी।
आरोप है कि आरोपी संचालक जाकिर निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी व साकिब निवासी सराय रसूलपुर थाना मन्सूरपुर ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर तेजाब डालने की धमकी दी।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों का गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से जिस चैनल का संचालन किया हुआ था वह सूचना विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है।