CG NEWS: महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से बलात्कार, दो युवक गिरफ्तार …

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से बलात्कार, नाबालिग पकड़ाया, दो युवक भी गिरफतार
कोरबा, 22 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी- भरतपुर (एमसीवी) जिले में 32 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस कृत्य में नाबालिग का साथ देने वाले दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। (rape of female health worker)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के झगराखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला ने शुक्रवार को एक नाबालिग पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने शनिवार की सुबह पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार को दोपहर बाद 17 वर्षीय आरोपी लड़का अपने तीन साथियों रामकुमार (19), किशन पेनका (18) तथा एक अन्य के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और चाकू से डराकर उसे पकड़ लिया।( rape of female health worker)
READ MORE-BREAKING: महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर पति और देवर के साथ मिलकर दी…
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पैर बांध दिये और नाबालिग लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। इनमें से एक आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने आज जंगल में छुपे नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया तथा रामकुमार और किशन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।
- आवासीय क्षेत्र में चल रहा था अवैध OYO होटल, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर नगर निगम ने मकान किया सील…
- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा: रायपुर में 19,574 और दुर्ग में 18,112 फर्जी सदस्य पकड़े गए, 1.93 लाख नाम अब तक हटे…
- CG News: पापड़ी देने में देरी पर बिफरे बदमाशों ने गुपचुप वाले पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने शुरू की तलाश…
- रायपुर की 150 साल पुरानी सेंट्रल जेल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गोढ़ी में नई जेल बनाने की तैयारी…
- बिलासपुर में मंदिर में गंदगी फैलाने से मचा बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार — सरकंडा क्षेत्र में पुलिस सतर्क…