CG BREAKING: बिजली ऑफिस से 13 लाख से अधिक की लूट, 4 नकाबपोश बदमाशों ने दी वारदात को…

बिलासपुर। जिले के दयालबंद स्थित बिजली ऑफिस में 4 नकबापोश बदमाश एटीपी ऑपरेटर को बेहोश कर नकदी 13 लाख 33 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। वहीं डॉग स्कवायड के जरिए आरोपियों की पतासाजी कर रही है। (Four masked miscreants made)
READ ALSO-इस एक्टर ने फ़िल्मी दुनिया से लिया ब्रेक, बताई ये वजह, फैंस हुए हैरान…
बता दें कि दयालबंद में सीएसईबी का सहायक अभियंता कार्यालय है, जहां बिजली बिल कलेक्शन का काम होता है. विभाग ने यहां बिजली बिल जमा करने के लिए एटीपी (ऑल टाइम पेमेंट) मशीन लगाया है। सोमवार देर शाम एटीपी ऑपरेटर विरेंद्र सोनवानी एटीपी मशीन में कलेक्ट हुए पैसे की काउंटिंग कर रहा था, इसी दौरान 4 अज्ञात हथियार बंद नकाबपोश वहां पहुंचे और उन्होंने स्प्रे छिड़ककर विरेंद्र को बेहोश कर दिया।
इसके बाद नकाबपोश 13 लाख 33 हजार कैश लेकर फरार हो। ऑपरेटर की माने तो नकाबपोश हाथ में चाकू रखे हुए थे। साथ ही उनका एक साथी बंदूक निकालने की बात कह रहा था। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और डॉग स्कवायड की टीम मौके पर पहुंची है, नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, सीसीटीवी में कैद हुए संदेहियों की तलाश जारी है। (Four masked miscreants made)
- CG Crime: डैम घुमाने के बहाने से लेजाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 दोस्तों ने मिलाकर किया दरिंदगी की हदें पार…
- CG News: आज से हुआ दुर्ग जिले के नई गाइडलाइन दरें लागू, जानिए कहां कितना है रेट…
- Raipur Traffic Plan: रायपुर को ट्रैफिक से मिलेगा राहत, रायपुर पुलिस ने तय किया नया प्लान, इन मार्गों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध…
- CG News: पुलिस ने जब्त किया 300 नग डरावने मुखौटे, व्यापारियों को दी कड़ी चेतावनी…
- CG News: रंगों के त्योहार होली को लेकर पुलिस की चौकन्ना, ड्रोन और CCTV से इलाकों में करेगी निगरानी…






