
रायपुर। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति न दिए जाने पर उनके द्वारा लगातार 4 माह से किए जा रहे अनशन आंदोलन के बाद अब अपने केश का परित्याग करने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धिक्कारते हुए कहा है कि जिस शिक्षक का ज्ञान प्राप्त कर बच्चे भविष्य में समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, यदि उनकी विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार उनका हक भी न दे तो धिक्कार है।
read more: BIG BREAKING: ‘कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे-सीएम भूपेश बघेल
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने संवेदनहीन मत बनिए कि एक बेसहारा महिला को न्याय के लिए आत्म सम्मान गिरवी रखना पड़े।
उन्होंने कहा कि महिलाएं जब केश त्याग के लिए विवश हो तो उस सरकार को समझ लेना चाहिए कि उसका अंत निकट आ गया है।
छत्तीसगढ़ में तो कई विधवा बहनें केश त्याग कर रही हैं, भूपेश बघेल सरकार की क्या दुर्गति होगी।
खबरें और भी…
- रायपुर के कई इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बंद, मेंटनेंस के लिए 6 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन…
- छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताई संभावना…
- CG NEWS: सोते हुए सास-ससुर को दामाद ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी, पढ़े पूरी खबर…
- CG UPDATE: कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, गोवर्धन पूजा पर हुआ सरकारी अवकाश घोषित…
- कोरिया में दामाद का खौफनाक कांड: ससुराल में बम ब्लास्ट, ससुर की मौत और सास गंभीर घायल…