CG NEWS: धान उपार्जन केंद्र पास पहुंचा हाथियों का दल, कर्मचारियों के होश उड़े, जान बचाकर सभी भागे…

बैकुंठपुर। जिले के देवगएत्र वन परिक्षेत्र में बीती रात हाथियों का दल विचरण करते हुए धान खरीदी केंद्र के नजदीक पहुंच गए। जैसे ही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों की नजर हाथियों के दल पर पड़ी, तो सारे कर्मचारी धान खरीदी केंद्र से भाग खड़े हुए। (all ran away after saving their lives)
READ ALSO-CG NEWS: परिवार से विवाद के बाद एसईसीएल कर्मचारी ने की आत्महत्या
बता दें कि काटगोडी गांव स्थित धान खरीदी केंद्र के पास बीती रात करीब 15 हाथियों का दल पहुंच गया। यहां के कर्मचारियों ने जब हाथियों की चिंघाड़ सुनी तो उनके होश उड़ गए और जान बचाकर सभी के सभी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में आस पास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हुई और सभी ने मिलकर हाथियों को भगाने में जुट गए। काफी देर बाद हाथियों का दल वहां से भागे, तब जाकर लोगों को राहत मिली। वन विभाग के मुताबिक हाथियों का दल फिलहाल इसी इलाके के हरिहर छत्तीसगढ़ वन में मौजूद है। (all ran away after saving their lives)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






