दोस्तों की वजह से मंडप में ही खुल गई दूल्हे की पोल, Whatsapp पर प्रोफाइल देखकर दुल्हन के पिता ने शादी करने का फैसला कर लिया

एटा: इन दिनों शादी समारोह से जुड़ी कई खबरें मीडिया में देखने और पढ़ने को मिलते हैं। इन खबरों में कुछ शादी के नाम पर झांसा देने की होती है तो कुछ लूटेरी दुल्हन की होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक मंडप पर ही दूल्हे की पोल खुल गई। दूल्हे की पोल खुलते ही ऐसा बवाल मचा कि धीरे-धीरे सभी बाराती खिसक गए और दूल्हे को सीधे जेल जाना पड़ गया। (Groom’s Pole Open in Mandap)
READ ALSO-दवा लेने गई नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, दो आरोपियों गिरफ्तार ,जाने पूरा मामला‘
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक की शादी कन्नौज के छिबरामऊ की युवती के साथ तय हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि उनके वाट्सएप पर शादी का ग्रुप है। जहां लड़कों का बायोडाटा आता है। इस दौरान एटा के एक युवक का भी बायोडाटा आया। युवक ने बायोडाटा में खुद को रेलवे में अधिकारी बताया था। इसके बाद लड़की के पिता ने एटा जाकर लड़का देखने के बाद रिश्ता तय कर दिया।
चार जुलाई को छिबरामऊ में गोदभराई का कार्यक्रम हुआ और चार नवंबर को शादी की तारीख तय की गई। शुक्रवार को शादी के लिए लड़की पक्ष वाले एटा आ गए। जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में होनी लगी। खाना के बाद वरमाल का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। फेरे के लिए मंडप में दुल्हन को बुलाया गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा के परिजनों से चढ़ावा मंगाने के लिए कहा। इस पर कई बार आनाकानी करने के बाद वह लोग चढ़ावा लेकर आए।(Groom’s Pole Open in Mandap)
जब डब्बा खोलकर देखा गया तो उसमें सामान ही नहीं थी बल्कि जेवर वाले डिब्बों में टॉफी भरी हुई थीं। वहीं मंगलसूत्र भी नकली निकला। तभी दुल्हन के भाइयों को पता चला कि दूल्हा की कोई सरकारी नौकरी नहीं ये है। ये सुनकर दुल्हन पक्ष भड़क गया। फर्जी नौकरी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को कोतवाली लेकर आ गयी। वहीं शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
- CG NEWS: 15 थाना प्रभारी का हुआ तबादला, पढ़े पूरी खबर…
- RAIPUR: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में गार्ड ने किया ऐसा काम CCTV में हुआ कैद, देखे वीडियो…
- RAIPUR: तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में प्रस्तावित श्री नाकोड़ा इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड का घोर विरोध ग्रामीण एकजुट…
- RAIPUR: नहीं रहा छत्तीसगढ़ का टाइगर जिंदा, न रहेगा छत्तीसगढ़ कॉन्फिडेंस अब तगड़ा, ऐसे हास्य के जाने माने कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे का निधन…
- CG CRIME: रायपुर सूटकेश हत्या कांड: किराए के मकान में हत्यारों ने किया किशोर की हत्या, 48 घंटे तक चल रहा था लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग…