छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raipur: डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से 5 सीटों पर प्रतिन‍िधित्‍व देने की मांग रखी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से प्रदेश के पांच सीटों पर प्रतिन‍िधित्‍व देने की मांग की है।

शन‍िवार को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में डड़सेना सिन्हा कलार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा के नेतृत्व में पदाध‍िकार‍ियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात की।

इस दौरान युवराज सिन्हा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में डड़सेना सिन्हा कलार समाज को 5 सीटें देने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा को समुचित आश्वासन दिया।

मुलाकात करने वाले में प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा, डागेशवर सिन्हा, नंदू सिन्हा,कौशल सिन्हा, तरुण सिन्हा,दीपक सिन्हा, कुंदन कुमार सिन्हा,रिखी राम सिन्हा अमरकांत सिन्हा जितेन्द्र सिन्हा, रोशनी सिन्हा, अंबिका सिन्हा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button