
प्रतापपुर: कड़कड़ाती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ के एक और जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश हो गया है। छत्तीसगढ़ में ठंड की वजह से अब तक तीन जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सबसे पहले बलरामपुर में 4 और 5 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था, अब सरगुजा और सूरजपुर में भी शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। सरगुजा और सूरजपुर में 7 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दे दिया गया है।
READ MORE: BREAKING: इस जिले में स्कूलों को बंद करने का ऐलान, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
सरगुजा संभाग इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं। सूरजपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर में तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है, वहीं कोहरे से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चे इससे काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा सूरजपुर कलेक्टर ने भी 5 जनवरी से 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है।
READ MORE: जनता को मिली बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे गैस सिलेंडर के दाम, अब 570 रुपये में मिलेगा…टंकी

खबरें और भी…
- Latest News: खाद की कमी व भ्रष्टाचार के आरोपों पर किसान-कार्यकर्ताओं ने गले में फांसी का फंदा बाँधकर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रबंधक हटाने की मांग…
- Raipur Crime: 4 महीने से फरार 5 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर Tomar Brothers पुलिस की पकड़ से बाहर…
- CG News: हसदेव नदी पार करते वक्त बहा हाथी का शावक, झाड़ियों में मिली लाश…
- रायपुर में अपराधियों का नया ट्रेंड: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दिखा रहे दबंगई…
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार…