CG BREAKING: इन दो जिलों में महसूस किये गए भूकंप के झटके, मौसम विभाग ने दी जानकारी
रायपुर। सुबह मध्यप्रदेश में आए भूकंप की झटके बिलासपुर में भी महसूस किए गए। इसमें किसी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे आया। सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई है। (The magnitude of the earthquake)
मध्यप्रदेश के डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी एचपी चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर से लगे अमरकंटक के क्षेत्र भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है। यह क्षेत्र डिंडोरी और जबलपुर से जुड़ा हुआ भी है। (The magnitude of the earthquake)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






