सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैंसामुंडा के जंगल में Tiger बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारी बाघ के शरीर से नाख़ून और दांत निकाल ले गए हैं। वहीं पास में ही एक हथियार बरामद किया गया है। जिसकी वजह से शिकार की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
CG News: इस मामले की जानकारी मिलते ही जिले के डीएफओ सहित आस- पास के रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं वन विभाग इस पर कुछ भी कहने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है। Tiger बाघ के इस तरह खुलेआम शिकार से विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जाता है कि, बाघ लंबे समय से यहां रह रहा था। जिसकी जानकारी शिकारियों को थी।
बीते वर्ष बाघ ने किया था दो गायों का किया था शिकार
CG News: उल्लेखनीय है कि, बीते सूरजपुर वन मंडल के कुदरगढ़ रेंज में Tiger बाघ ने दो गायों का शिकार किया था। जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। दो साल पहले इसी रेज में बाघ के हमले से दो ग्रामीण की मौत हो गई थी और ग्रामीण के हमले से बाघ भी घायल हो गया था। जिसके बाद बाघ का रेस्क्यू किया था, बाघ की जानकारी मिलते है। वन अमला मौके पर पहुंच कर मॉनिटर कर रहा है।
बाघ का किया गया था अंतिम संस्कार
CG News: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और कोरिया वनमण्डल की सीमा पर मृत मिले बाघ के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई कि, 5 नवंबर से ही बाघ नदी किनारे मृत पड़ा था, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि, Tiger बाघ सोया हुआ है।






