
रायपुर सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ संक्रमण से बचाव को जागरूकता भी फैला रहे हैं। इस कड़ी में राजधानी रायपुर के फुंड़हर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा विंग ने निशुल्क मास्क वितरण और टीकाकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को फ्री में मास्क बांटे साथ ही उन्हें वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की, युवा मोर्चा लगातार राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक और मास्क लगाने की अहमियत को समझा रहे हैं|

इस अभियान मे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री राहुल राय और प्रदेश युवा मोर्चा से हरि ओम साहू प्रदेश युवा मोर्चा एवं समस्त युवा मोर्चा के साथी धनेद्र साहू जी के नेतृत्व में किया गया युवा मोर्चा के सभी सदस्य उपास्थित थे |