
प्रतापपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन के प्रतापपुर मंडल मे आगमन पर आतिशी स्वागत किया गया स्थानीय रेस्ट हाउस प्रतापपुर में नितिन नवीन का काफिला पहुंचा वैसे ही पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यही उत्साह हमें ऊर्जा देगी।इस उत्साह को हमें बनाएं रखना है।वे स्थानीय रेस्ट हाउस में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से उन्होंने चर्चा की। नितिन नवीन तीन दिन के प्रवास पर बलरामपुर, कोरिया व सूरजपुर में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे ।
उनके के दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी विधायक नारायण चंदेल साथ थे । आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी का यह दौरा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।वे कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा भी करेंगे।भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी पदाधिकारियों से जानकारी भी लेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल लाल संतोष सिंह किसान मोर्चा के महामंत्री सुनील गुप्ता अनुप सिन्हा अवधेश पांडे अंबिका जयसवाल लक्ष्मी जयसवाल नाजिया खान युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप विक्रमादित्य गुप्ता विक्रम सिंह विक्रम नामदेव सर्वेश तिवारी विकास तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
