
राज्य सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ी खबर देने जा रही है। सरकार करीब 2 साल बाद कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में इजाफा होने जा रहा है। इसका लाभ 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। वही उनके वेतन में 1500 रूपए का इजाफा देखने को मिलेगा।
सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि संभव
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के पौने दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। कार्यकर्ताओं के मानदेय को 1500 रुपए की दर से बढ़ाया जा सकता है जबकि सहायिकाओं के मानदेय में 750 रूपए तक की वृद्धि की जा सकती है।
Read More: खुशखबरी! होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी में होगी 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी!
मानदेय में होगी वृद्धि
इससे पहले 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के मानदेय को 5,500 रूपए से बढ़ाकर 7,000 रूपए किया गया था। बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5,500 रूपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि केंद्र की तरफ से 4,500 कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इतना बढ़ेगा वेतन
कुल 10,000 रुपए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के रूप में मिल रहे हैं। वही सहायिकाओं को वेतन के रूप में ₹5,000 उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिनमें 1,500 रूपए केंद्र सरकार द्वारा जबकि 3,500 रुपए राज्य सरकार द्वारा भेजा जा रहा है। अब एक बार फिर से उनके मानदेय में वृद्धि की तैयारी की गई है।
खबरें और भी…
- दुर्ग में स्कूटी हादसा: मां और डेढ़ साल की बेटी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत…
- Maithili Thakur Bihar Elections 2025: वर्ल्ड फेम से राजनीति तक, खादी की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर अब बिहार चुनाव 2025 में उतारने की तैयारी में…
- CG News : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 8 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम…
- मावली माता की डोली विदाई के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा संपन्न, भक्ति और परंपरा में डूबा जगदलपुर…
- रायपुर: अब सफाईकर्मियों को करनी होगी 8 घंटे की ड्यूटी, नगर निगम लागू करेगा सेंट्रलाइज्ड ठेका सिस्टम…