आज का राशिफल:- गुरूवार 07 सितम्बर 2023

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)
पंचांग
भाद्रपद मासे, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 16:13:40
नक्षत्र रोहिणी 10:23:47
योग वज्र 22:00:16
करण कौलव 16:13:40
करण तैतुल 28:47:11
वार गुरूवार
चन्द्र राशि वृषभ 23:11:32
चन्द्र राशि मिथुन 23:11:32
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत
राशिफल:-
मेष राशि: कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
वृष राशि: अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुरानी समस्या का हल निकलेगा। आय में वृद्धि होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। आर्थिक उन्नति होगी।
मिथुन राशि: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के उकसाने में नहीं आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा, बाकी सामान्य रहेगा। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कर्क राशि: भ्रम की स्थिति बनेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। धनार्जन होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लाभ होगा। रोमांस में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: विवाद से क्लेश होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुःख होगा।भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में उन्नति होगी। फायदे का बड़ा सौदा हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवेक से कार्य करें। चोट व रोग से बचें। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कन्या राशि: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़ों की सलाह मानें तो उन्नति होगी। शत्रु परास्त होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा।
तुला राशि: अनावश्यक विवाद हो सकता है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। विवाद न करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा।
वृश्चिक राशि: प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु भय रहेगा।
धनु राशि: अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु बाधा संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। अज्ञात भय सताएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
मकर राशि: रोजगार की समस्या दूर होगी। अचानक लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु भय रहेगा। चोट व रोग से बचें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
कुम्भ राशि: आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। थकान का अनुभव होगा। विवाद से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर अशांति रह सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बनेगा।
मीन राशि: कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेचैनी रहेगी। रोजगार मिलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी।
यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।