
ग्वालियर। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस नेता देवेंद्र शर्मा की तबियत बिगड़ गई है। आनन-फानन में अस्पताल ले लाया गया है। इधर खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा NSUI के नेताओं पर दर्ज हुए हत्या के प्रयास को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार सुबह 10 बजे से गांधी जी की प्रतिमा के सामने हड़ताल पर डटे हुए। वहीं आज सुबह तबीयत खराब हो गई।