सरकारी कर्मचारियों के बैंक से कटेगा इतना रुपया पैसा, बदले में मिलेगा तिरंगा झंडा, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। Employees will deduct money भारतीय रेलवे ने अपने हर कर्मचारी को डिपार्टमेंट की व्यवस्था से तिरंगा झंडा देने का फैसला लिया है। इसके बदले प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से 38 रुपए काट लिया जाएगा। यह समाचार भारत के शासकीय कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़े :- RAIPUR-ऑटो चोर गिरफ्तार,फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था गाड़ी,पुलिस ने इस तरह धरदबोचा…
आजादी के 75 साल के अवसर पर पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा अभियान योजना का क्रियान्वयन होगा। सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इसी क्रम में सभी संस्थान भी अपने अपने तरीके से योजनाएं बनाकर काम कर रहे हैं। रेलवे ने फैसला लिया है कि वह अपने सभी कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध कराएगा और उसका शुल्क वेतन से काट लेगा। बाजार में घरों पर फहराने वाले झंडे सरकारी केंद्रों पर 20 रुपए में मिल रहे हैं। रेल कर्मचारियों की यूनियनों को इस बात पर आपत्ति है कि उनसे 38 रुपए क्यों लिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े :- रायपुर में ऑटो चालक को घसीट-घसीटकर पीटकर की हत्या,रोती-बिलख्ती चिल्लाती हुई पत्नी पहुंची थानें
सामान्य ज्ञान
Employees will deduct money आज के ही दिन यानी 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ निर्णायक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी। स्वतंत्र भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए देश के अनेक लाल हंसते-हंसते बलिदान हो गये थे।\