छत्तीसगढ़
श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा

रायपुर। श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी सनातनी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। यह शोभायात्रा 13 फरवरी 2026, दिन शाम 4:00 बजे निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शिवनगर नहर पारा, गुड़ियारी से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में भगवान महाकाल की आकर्षक झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति संगीत के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना है। श्री महाकाल परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर को भव्य और सफल बनाएं। इस दौरान प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।






