CG NEWS: 13 साल की मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्मं. आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

अंबिकापुर, जेएनएन। सीतापुर थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवक घुमाने के बहाने ले गए और फिर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। (tomó a la niña por engaño)
आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित मिंज और बिमलेश खेस को कोर्ट में पेश किया।
बच्ची को झांसा देकर ले गए थे आरोपी
सीतापुर थाने की रहने वाली मासूम बच्ची 22 दिसंबर की सुबह अपने घर के पास मौजूद थी। तभी दोनों आरोपी रोहित मिंज और बिमलेश खेस बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को घुमाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची लौटी नहीं तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। (tomó a la niña por engaño)
- CG Weather: मौसम विभाग ने इन इलाकों में किया, भारी बारिश की अलर्ट जारी…
- CG News: स्टंटबाज़ों ने कब्ज़ा किया नया रायपुर, रफ़्तार के खेल में उड़ रहा कानून, स्मार्ट सिटी या स्टंट सिटी?
- CG NEWS: 200 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, GST विभाग में बड़ा बदलाव…
- CG NEWS: महीने के इस तारीख तक नहीं कराया ई-केवायसी तो हो जाएंगे, 30 लाख राशन कार्ड ब्लॉक…
- CG NEWS: 15 थाना प्रभारी का हुआ तबादला, पढ़े पूरी खबर…