अच्छे नंबर से पास कराने का लालच देकर, 5 हजार रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार…
देश में अलग-अलग जगहों पर घूसखोरी की का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा हैं, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला दमोह जिले का है, जहां एक शिक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया गया कि शिक्षक अच्छे नंबरों से पास कराने और परीक्षा में सहयोग करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
See Also: छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में आज बारिश की आशंका …
जानकारी के मुताबिक, जिले के देवलाई गांव निवासी रामू रैकवार से उनकी बेटी को अच्छे नंबरों में पास कराने और परीक्षा में सहयोग करने के लिए शिक्षक घनश्याम अहिरवार ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद रामू रैकवार ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से की।
सूचना पर सागर लोकायुक्त ने आरोपी घनश्याम पिता पन्नालाल अहिरवार, अध्यापक (माध्यमिक शाला शिक्षक), शा उ मा वि नरसिंहगढ़ को नरसिंहगढ़ के सीतानगर तिराहा पर रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल आरोपी शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






