छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

CG News: 9 महिला नक्सली 7 पुरुष नक्सली के साथ तेलंगाना स्टेट कमेटी का कमांडर चोक्का राव गिरफ्तार…

बीजापुर: तेलंगाना स्टेट कमेटी का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ़ चोक्का राव Chokka Rao को मंचिराल से गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि, दामोदर के साथ कुल 15 नक्सलियों को मंचिराल एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 9 महिला और 7 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों को हैदराबाद DGP कार्यालय ले जाने की बात कही जा रही है। फ़िलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनांदगाव में 1 करोड़ 5 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों राजनांदगाव Rajnandgaon में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन की महत्वपूर्ण MMC (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) जोनल कमेटी के सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ देउ मज्जी (53 वर्ष) ने अपने 11 साथियों के साथ राजनांदगांव में हथियार डाल दिए। इन 12 नक्सलियों पर तीनों राज्यों में कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सबसे बड़ा ईनाम रामधेर पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये का था।

10 आधुनिक हथियार भी बरामद
आत्मसमर्पण समारोह में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम Arun Deo Gautam, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा, आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, डीआईजी (नक्सल ऑपरेशन) आईटीबीपी अनवर ईलाही सहित रेंज के सभी एसपी मौजूद रहे। नक्सलियों ने 10 आधुनिक हथियार भी जमा किए जिनमें 3 AK-47, 1 SLR, 3 इंसास, 2.303 रायफल और 1.30 कार्बाइन रायफल शामिल हैं।

CG BREAKING: चंगोराभाठा आत्महत्या मामला: 3 साल के मासूम की मां की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button