पुराने संसद का हुआ नामकरण ,अब इस नाम से जाना जाएगा देश का पुराना संसद

नई दिल्ली: नए संसद भवन में आअज गणेशा चतुर्थी के पर्व पर कामकाज चालू हो चुका है। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री मोदी संविधान की प्रतियां लेकर नए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान सत्तपक्ष के सांसद भी उनके साथ थे। नए संसद में कामकाज क पहले ही दिन मोदी सरकार ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल संसद के पटल पर रखा जिस पर अब बहस भी होगी। नए संसद भवन के लोकार्पण के मकसद से ही सरकार ने पांच दिनों के लिए संसद के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है, जिसम सभी दलों की सहमति भी है।
वही इन सबके बीच यह सवाल उठ रहे थे कि नए भवन में कामकाज शुरू पुराने संसद भवन का क्या होगा। हालाँकि सरकार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक या ठोस फैसला नहीं लिया लेकिन पुराने संसद का नया नामकरण जरूर कर दिया गया है।
सरकार की तरफ से इस बारे में ऐलान करते हुए बताया गया है कि पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन के नाम से जाना जाएगा। एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने प्रेषित की है।
लम्बे वक़्त के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी देश के नए संसद में गरजेंगी। दरअसल सोनिया गांधी महिला आरक्षण बिल पर होने वाली बहस में कांग्रेस की तरफ से बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेंगी। सोनिया गांधी काफी समय बाद किसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ संसद में बहस करेंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है।
https://x.com/AHindinews/status/1704149898185388370?s=20