
केरल के बंदरगाह शहर कोच्चि में नौकरी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड़की का कई महीनों तक यौन शोषण किया।
Raping a minor girl- कोच्चि पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नौ आरोपियों में से पांच पुरुषों, जिनमें लॉज का मालिक और उसका कर्मचारी भी शामिल है, को एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अगस्त में जब यह लड़की नौकरी की तलाश में कोच्चि आई तो इन पांच में से एक आरोपी ने उससे दोस्ती गांठी और जॉब दिलाने का वादा किया। इसके बाद वह उसे लॉज में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि इसके बाद तीन अन्य आरोपियों ने भी उसका यौन शोषण किया।
लॉज मालिक महिला बनी देह शोषण की दलाल
Raping a minor girl- पुलिस के अनुसार मामले में लॉज की मालिक महिला आरोपी ने इस लड़की के देह शोषण में दलाल की भूमिका निभाई। उसने पीड़िता को कई अन्य लोगों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पलारीवट्टोम पुलिस ने मामले में महिला लॉज मालिक सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो POCSO का मामला दर्ज किया गया है। मामले में और भी लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।