छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

Love Jihad in Raipur: रायपुर 20 साल की लड़की से बलात्कार, रायपुर में लव जिहाद की दर्दनाक दास्तान हादसा

Raipur 20 Year Old Girl Raped : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झूठ फरेब और टॉर्चर की एक दर्दनाक दास्तान सामने आयी है। जिसमें एक 20 साल की लड़की ने 51 साल के शख्स के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। लड़की के मुताबिक ये शख्स उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा और जबरदस्ती अबॉर्शन भी करवा दिया। शख्स ने शादी के नाम पर रेप किया और फिर वो शोषण करता ही चला गया। लड़की के अनुसार वे पहले से शादीशुदा था।

पहले तो उसने 20 साल की लड़की को उसने अपने झांसे में ले लिया और फिर शुरू हुई रेप, टॉर्चर और मारपीट की कहानी। 51 साल का नबी आलम खान रायपुर में ग्रिल बनाने का काम करता है। पिछले साल नबी खान की मुलाकात 20 साल की एक लड़की से हुई। ये लड़की रायपुर में ही ब्यूटीशियन का काम करती है। माता-पिता दुर्ग में रहते हैं और ये लड़की किराए का मकान लेकर रायपुर से एक इलाके में रह रही थी। आलम खान ने इस लड़की को अपने साथ काम करने का झांसा दिया। ये लड़की से काफी समय तक चैट करता रहा और फिर ज्यादा पैसे देकर अपने साथ काम करने के लिए राजी किया।

शादी का झांसा देकर बनाएं शारीरिक संबंध
इसी दौरान अधेड़ उम्र के आलम खान ने इस लड़की का रेप किया। एक बार रेप का सिलसिला शुरू हुआ तो बस चलता ही रहा। लड़की ने विरोध किया तो इसने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। इसने लड़की को एक घर किराए पर लेकर दिया और जब इसका मन करता लड़की के साथ संबंध बनाता।

कई महीनों तक लड़की को किया टॉर्चर
खुद के परिवार से दूर रहने की वजह से ये लड़की दलदल में फंसती जा रही थी और इसका फायदा उठा रहा था ये शख्स। इसी दौरान इस नबी खान ने लड़की का नाम भी बदल दिया। हिंदू लड़की ये तरन्नुम कहकर बुलाने लगा। अब लड़की आलम खान के बच्चे की मां बनने वाली थी। बस ये बात इस शख्स को परेशान करने लगी। इसने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आलम खान की पत्नी और उसके बच्चे भी शामिल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button