
राजिम: आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी ने काला दिवस मनाया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राजिम मंडल के बूथ क्रमांक 188 ग्राम श्यामनगर के जरई परिसर में आपातकाल को कालादिवस के रूप में मनाया। तत्कालीन इंदिरा सरकार में लगाये गए इस आपातकाल की घटना को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि 25 जून, 1975 का दिन भारत के इतिहास में हमेशा काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का काला दिन है।
ये दिन याद दिलाता है कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीति के तहत लोगों में डर पैदा किया और अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी की। भाजपा नेता विनोद पटेल ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा। वही वामन निर्मलकर,हरिशंकर निषाद ने भी संबोधित किया आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष कीर्तन साहू ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में वयोवृद्ध भाजपा नेता कृषलाल साहू,छन्नू साहू,कोमल साहू,भाजयुमो मंडल कोषाध्यक्ष डायमंड साहू,जय साहू,विक्रांत,चुम्मन,हेमंत,सागर,विपिन,भुवन निर्मलकर,भीषम,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।