गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले के मरवाही ब्लॉक के ग्राम पीपरडोल में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पीपरडोल निवासी सिया बाई ने शिकायत कर बताया है कि पटवारी ने फौती नामांतरण के नाम पर पैसों की मांग की है, जिसके कारण उसे महीनों से पटवारी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है।
ताजा मामला आदिवासी अंचल मरवाही तहसील के पीपरडोल का है, जहां विधवा महिला सिया बाई ने पटवारी सुकांत उपाध्याय के विरुद्ध फौती नामांतरण के बदले जमीन गिरवी रखकर ₹4000 लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता विधवा महिला सिया बाई फौती नामांतरण के लिए 6 महीनों से ऑफिस के चक्कर काट रही है, पर उसे हताशा और निराशा के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो रही है। पीड़िता विधवा महिला सिया बाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार कर रही है।
See Also: CG NEWS: भरोसे का सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल…
अब राजस्व विभाग के सक्षम जिम्मेदार अधिकारी एसडीएम मरवाही आनंदरूप तिवारी से रिश्वतखोरी के आरोपी पटवारी के बारे में मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं। अब देखना यह होगा आदिवासी अंचल मरवाही क्षेत्र में पटवारियों के रिश्वतखोरी और मनमानी पर अंकुश कब तक लगेगा यह देखना सुनिश्चित होगा।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






